नई दिल्ली, जनवरी 16 -- रेनो इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार क्विड पर जनवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस हैचबैक को खरीदने पर 65,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और रेनो एंड ऑफ लाइफ व्हीकल एलिमिनेशन (RELIVE) स्क्रैपेज बोनस के तौर पर 25,000 रुपए का बोनस भी मिल रहा है। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपए है।रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट ...