लिमड़ा पंचायत में सामूहिक सरहुल मिलन समारोह आयोजित
रांची, मार्च 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिमड़ा पंचायत में आयोजित सामूहिक सरहुल मिलन समारोह में विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति पूजा एवं सामाजिक एकता की भावना की सराहना की। मौके पर विधायक गुड़िया ने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है, जो जल, जंगल और जमीन के प्रति हमारी आस्था एवं जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण एवं सामुदायिक एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना और उनके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक सुदीप गुड़िया ने सभी क्षेत्रवासियों को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.