लिब्बरहेड़ी में पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 9 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। आरोप है कि जमानत पर छूटकर आए एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के घरों पर ताबड़तोड़ पथराव और अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लिब्बरहेड़ी में पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.