सहारनपुर, मार्च 27 -- गंगोह। अम्बहेटा से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने गांव लौट रही एक महिला के साथ अनहोनी घटना हो गई। पेड़ की सूखी डाल महिला पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शामली जनपद के टपराना गांव निवासी 36 वर्षीय रेखा पत्नी राजकुमार इन दिनों मायके कलसी में आई हुई थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अम्बहेटा में किसी से मिलने के बाद वापस लौट रही थी। वाहन न मिलने पर उन्होंने एक बाइक सवार से गंगोह तक के लिए लिफ्ट ली। जैसे ही बाइक अम्बहेटा और बीराखेड़ी के बीच बाबा घुमरे वाले मंदिर के पास पहुंची, तभी अचानक पेड़ की एक सूखी टहनी टूटकर महिला के सिर पर आ गिरी। टहनी लगते ही महिला बाइक से नीचे गिर गई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.