लिफ्ट लगवाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये ठगे
आगरा, अक्टूबर 7 -- घर में बिना तोड़फोड़ लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर कंपनी के कर्मचारियों पर 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़िता पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मधु शर्मा निवासी वेस्ट अर्जुन नगर शाहगंज की तहरीर पर पुलिस ने नबव लिफ्ट्स प्रा. लि. शाहगंज के दो कर्मचारी गौरव और अब्बूल कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधु शर्मा का आरोप है कि उन्हें अपने घर में लिफ्ट लगवानी थी। इंटरनेट पर कंपनी की तलाश की। नबव लिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी गौरव कुमार ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को कंपनी का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर बताया। आरोप है कि गौरव अपने साथ अब्बुल कासिम सिद्दीकी को लेकर घर पहुंचा। दोनों ने 15 लाख रुपये में बिना तोड़फोड़ लिफ्ट लगाने का भरोसा दिया। पीड़िता के अनुसार, दोनों 4.5-4.5 लाख रुपये के दो हस्ताक्षरित चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.