मुंबई, फरवरी 4 -- मायानगरी मुंबई से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पहली नजर में यकीन ही नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुंबई के गोरेगांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि गोरेगांव स्थित एक इमारत की लिफ्ट में गैस से भरे गुब्बारों के कारण जोरदार विस्फोट हो गया। लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के गोरेगांव पश्चिम इलाके के अनमोल टावर में हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में सबसे पहले एक लड़की घुसती है। कुछ सेकंड बाद एक युवक गुब्बारे लेकर आता है। तभी एक और शख्स लिफ्ट में प्रवेश करता है। लिफ्ट का दरवाजा अभी बंद भी नहीं हुआ था कि अचानक जोरदार धमाका होता है और सभी गुब्बारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.