नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसाइटी में गुरुवार की शाम दो महिलाएं करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। महिलाओं ने कई बार सिक्योरिटी अलार्म बजाया और आवाज लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। परिजनों को फोन करने पर मदद मिली। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। सोसाइटी के जे वन टावर में हरप्रीत अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। उन्हें गुरुवार की शाम नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए कंपनी जाना था। वह लिफ्ट से अपनी बहन के साथ 19वें फ्लोर से नीचे पार्किंग में जा रही थीं। आरोप है कि टावर की लिफ्ट दो फ्लोर नीचे जाने के बाद अचानक झटके के साथ फंस गई। लिफ्ट की डिस्प्ले स्क्रीन ठीक न होने के कारण फ्लोर नंबर तक नहीं दिख पाया। लिफ्ट रुकने के बाद अचानक लाइट बंद हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.