गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की सोसाइटी में देर रात लिफ्ट के अंदर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लकासा सोसाइटी में रहने वाले सतीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च की रात वह सोसाइटी की लिफ्ट में पहुंचे तो वहां मौजूद सोसाइटी निवासी लव और अंकित ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने कड़े से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। सतीश मिश्रा के मुताबिक हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...