नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के पीस टावर की लिफ्ट में गुरुवार सुबह एक युवक आधे घंटे फंसा रहा। उसने अलार्म बजाने की कोशिश की तो वह काम नहीं कर रहा था। सोसाइटी निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह पीस टावर के 16वें तल पर रहते हैं। वह रोजाना की तरह सुबह सैर पर गए थे। वह लौटते वक्त टावर की लिफ्ट के जरिए अपने फ्लैट में जा रहे थे। अचानक से लिफ्ट बीच में फंस गई। इसके बाद उन्होंने अलार्म बटन दबाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। आधे घंटे तक वह लिफ्ट का दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, लेकिन बिल्डर ने वे भी हटवा दिए। ऐसे में लिफ्ट में क्या हो रहा है और कहां-कौन फंसा है, इसका पता नहीं चलता। उन्होंने कुछ देर बाद अपने दोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.