लिफ्ट मांग बाइक पर बैठा, फिर धक्क दे वाहन लेकर फरार
घाटशिला, जून 19 -- घाटशिला। घाटशिला में दिनदहाड़े लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने पहले बाइक (जेएचओ-5ईजी-4369) सवार से लिफ्ट मांगी और फिर मौका पाकर उसे धक्का देकर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना घाटशिला मेन रोड स्थित संगम इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने गुरुवार की दोपहर की। हालांकि, बाइक लेकर भागते अपराधी की सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज क आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि यह बाइक कहीं दिखाई दे या इसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा घाटशिला पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.