लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा में लिफ्ट मांगने के बहाने बुलाकर युवक को पीट दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल कर मदद मांगी गई। कहा गया कि पेट्रोल पंप पर मिलेंगे। वहां पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।हरदोई के अतरौली स्थित कल्याणपुर निवासी रामनाथ मौर्य ने बताया कि वह तीन जून को अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ घूमने आए थे। शाम करीब 3:50 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसका भाई चंदन हॉस्पिटल में भर्ती है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे संडीला तक छोड़ देना, जिसका किराया दे दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुबग्गा पेट्रोल पंप पर मिलने की बात तय हुई। वहां पहुंचने पर 6-7 अज्ञात लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध ...