बदायूं, मार्च 8 -- बिसौली, संवाददाता। लिफ्ट देने के बहाने दो बाइक सवार युवकों ने युवक को सुनसान रास्ते पर ले जाकर उससे 5250 रुपये, मोबाइल फोन और मक्का का बीज लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली के शेखपुरा मंदिर के पास गंगा एक्सप्रेस वे अंडरपास के पास का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के रहने वाले बॉबी पाठक पुत्र नरेंद्र पाठक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पांच मार्च को अपनी बहन की ससुराल गांव करीमपुर कोतवाली बहजोई संभल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बने एक कोल्ड स्टोर पर रुककर उन्होंने परिचित सोनू से पांच हजार रुपये लिए और बिसौली जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.