लिफ्ट मांगकर बाइक सवार को चाकू मारकर किया घायल
चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। सीमा से सटे एमपी के सतना जनपद के बदैरा थाना क्षेत्र के ककरा निवासी हर्ष नारायण गौतम ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से पौसलहा आ रहा था। सतना-चित्रकूट मार्ग स्थित बगदरा घाटी में पौसलहा निवासी दादूलाल पटेल मिला। वह उसकी बाइक में पीछे बैठ गया। ठर्री के पास पहंुचने पर दादूलाल अचानक नाराज होकर गाड़ी रोकने को कहा। जब उसने गाड़ी रोकने से मना किया तो उसने चाकू से मारपीट की। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक तोड़ दी। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.