छपरा, जुलाई 17 -- पूर्वी चंपारण , खगड़िया जिले के निवासी हैं पकड़े गये आरोपित एक कार, चाकू, तीन मोबाइल, चार लिफाफे, दो आधार कार्ड और 8,600 रुपये नकद बरामद कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर चेकिंग का डर दिखाते थे आरोपित पेज तीन की लीड छपरा/ मकेर , हमारे संवाददाता l जिले के मकेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से ठगी और लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कार, चाकू, तीन मोबाइल, चार लिफाफे, दो आधार कार्ड और 8,600 रुपये नकद बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला गुरुवार की देर शाम का है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर निवासी शत्रुधन सहनी, कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया निवासी दीपक कुमार तथा खगड़िया जिले के गंगौर ओपी क्षेत्र के बरईघाट निवासी विकास...