मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास लिफ्ट देने के बहाने यात्री शशि कुमार को बाइक सवार बदमाश ने बैठा लिया। फिर सुनसान जगह पर उसको बेहोशी की हालत में उतार दिया और उसका बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमौती गांव का रहने वाला है। वह गुजरात के सूरत स्थित पाली गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि घटना शनिवार की शाम करीब चार-पांच बजे के बीच की है। वह सहरसा एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरा था। जंक्शन से वह अपने घर शिवहर जाने के लिए बस पकड़ने इमलीचट्टी बस स्टैंड गया। बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और लिफ्ट देने के लिए ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.