नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने कासना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने सफाईकर्मी से ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो, पीड़ित का डेबिट कार्ड और 9720 रुपये बरामद हुए। कासना कोतवाली की पुलिस के मुताबिक मूलरूप से संभल के सिंगोली गांव के रहने बब्लू कुमार कासना साइट-5 स्थित कंपनी में सफाईकर्मी हैं। वह एक मार्च की सुबह होली पर घर जाने के लिए कासना स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच तीन लोग उनके पास पहुंचे और पूछा कहां जाना है। बब्लू ने बताया कि उसे अनूपशहर जाना है तो उन्होंने कहा कि वे भी अनूपशहर जा रहे हैं। उनकी गाड़ी आगे खड़ी है। तीनों ने लिफ्ट देने के बहाने बातों में उलझाकर उनका बैग ले लिया। बैग में 30 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, पासबुक और अन्य दस्तावेज थे। वे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.