देबाशीष कर्मकार, मार्च 25 -- पलवल में एक 19 वर्षीय युवती के साथ जान-पहचान के दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का दुखद मामला सामने आया है। बताया जाता है कि 17 मार्च की रात जब युवती अपने चाचा के घर से पैदल लौट रही थी तब आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठाया और गुरुग्राम ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह घर पहुंचने पर पीड़िता ने जान देने की कोशिश की लेकिन परिवार ने उसे बचा लिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पलवल में 19 साल की युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। उसकी जान-पहचान के दो लोगों ने कथित तौर पर उसे घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने की पेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.