हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। लिफ्ट देकर ठगी करने वाले शाहजहांपुर, कौशांबी, फर्रुखाबाद के तीन शातिर अपराधियों को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 हजार रुपये की नगदी और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने बताया कि 16 फरवरी को बाबूराम शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना बेहटा गोकुल ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि वह डीएम चौराहे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार सवार लोगों ने बेहटा गोकुल छोड़ने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। कुछ दूरी पर चालक ने सरकारी वाहन होने और आगे चेकिंग का हवाला देते हुए बाबूराम से नगदी लिफाफे में रखने को कहा। पीड़ित ने विश्वास कर पैसे लिफाफे में रख दिए। पिहानी चुंगी के पास आरोपियों ने उन्हें उतार दिया। जब उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.