आजमगढ़, जून 5 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर-ठेकमा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बाइक सवार शराब दुकान के सेल्समैन को झांसा देकर 3.22 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सेल्समैन बिक्री की रकम लेकर अपने मालिक को देने के लिए आजमगढ़ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी आदित्य सिंह वर्तमान में शहर के नरौली मोहल्ले में रहते हैं। जौनपुर जनपद के ताड़तला क्षेत्र में उनका देसी शराब का ठेका है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन गांव निवासी राजपति यादव वहां सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- मोतीपुर : अधमरा हालत में युवक मिला, रेफर गुरुवार को राजपति यादव बिक्री के 3 लाख 22 हजार 60 रुपये बैग में रखकर मालिक को दे...