हापुड़, जुलाई 26 -- एसटीएफ लखनऊ और कोतवाली पिलखुवा की संयुक्त पुलिस टीम ने पिलखुवा क्षेत्र में हुई लूट की एक वारदात में पिछले 13 माह से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में शामिल अन्य चार बदमाशों को पिलखुवा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। इस गिरोह के सदस्य कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि नौ जून 2025 की रात को एजी म्यूलर टेक्नीक प्राइवेट लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (उत्पादन) के पद पर तैनात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी योगेंद्र कुमार कंपनी के कर्मचारियों के वेतन के लिए 56 हजार रुपये लेकर ईको कार से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सिंभावली के लिए सवार हुआ था। जैसे की कार ने छिजारसी टोल प्ल...