हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को लिफ्ट के बहाने बाइक सवार युवक ने बीच रास्ते छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर जाने को थी। ललपुरा बस स्टैंड में गांव का राजकुमार शर्मा ने छात्रा को लिफ्ट देकर बाइक में बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद सूनसान इलाके में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रही महिलाएं दौड़ पड़ी, तभी आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए भाग गया। उधर ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया तहरीर मिली है। आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.