बदायूं, अप्रैल 3 -- बिसौली, संवाददाता। मुठभेड़ में घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक से किसान को लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी है। घायल बदमाश और हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से बाइक, लूटे गए 5250 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस लूट की घटना में शामिल दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।पांच मार्च को बिसौली कोतवाली के फिरोजपुर गांव के रहने वाले किसान बॉबी पाठक ने मुड़िया कोल्ड स्टोर के सामने से बाइक सवार दो लोगों से बिसौली जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। इसी दौरान दोनों ने उन्हें बैठा लिया और बिसौली के शेखूपुरा मंदिर के पास गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर ले जाकर 5250 रुपये, मोबाइल फोन और नौ किलो मक्के का बीज लूट लिया। इसके बाद उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.