गुड़गांव, जून 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। इफ्को चौक पर शुक्रवार देर रात घर के लिए निकले निजी कंपनी के सलाहकार को कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट की गई। चाकू की नोक पर बंधक बना लिया गया। डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए 18 हजार रुपये खाते में डलवाए। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को सुनसान जगह पर उतार कर फरार हो गए। डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने इस संबंध में में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी अभिनव मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक वह एक निजी कंपनी में बतौर एडवाइजर कार्यरत हैं। वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे कंपनी से फरीदाबाद स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे। पीड़ित अभिनव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इफ्को चौक पर खड़े ही थे कि तभी वहां एक सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी आकर रुकी। गाड़...