देहरादून, नवम्बर 30 -- हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर देर रात कार सवार एयरफोर्स से रिटायर्ड व्यक्ति की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेवानिवृत्ति भगवान सिंह अपने 22 वर्षीय बैठे यशपाल के साथ अपनी कर से रोशनाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यशपाल कार चला रहा था और भगवान सिंह आगे की सीट पर बैठे थे। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास उन्होंने एक अज्ञात युवक को लिफ्ट दी थी, जो पीछे की सीट पर बैठ गया। जैसे ही कार रानीपुर झाल के निकट पहुंची, पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक देशी तमंचा निकाला और भगवान सिंह की दाहिनी कनपटी पर सटा कर गोली चला दी। गोली लगते ही भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की तेज आवाज सुनते ही यशपाल ने घबराहट में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता या प्रतिक्रिया कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.