रुडकी, अप्रैल 10 -- भगवानपुर। लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को समझाकर शांत किया। पुलिस के अनुसार, लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरपुर में शुक्रवार की सुबह एक दवाई कंपनी में लिफ्ट टूटने से यश कुमार व रितीक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।इस घटना से गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर इकठ्ठा होकर घायलों का उपचार फैक्ट्री प्रबंधप के द्वारा न कराए जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.