लिफ्ट गिरने से पांच पर्यटक घायल
फरीदाबाद, मई 22 -- ऋषिकेश/फरीदाबाद, अशोक जैन। वीरभद्र रोड स्थित होटल में गुरुवार देर रात पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। इस हादसे में फरीदाबाद के पांच पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।एम्स चौकी पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद से 22 सदस्यीय पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। इस दल में कई पत्रकार भी शामिल हैं। गुरुवार रात दल में शामिल वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रुपेश कुमार, चेतन सिंह और जयप्रकाश निवासी फरीदाबाद रात को खाना खाने के लिए ग्राउंड फ्लोर से होटल की पांचवीं मंजिल पर गए थे। खाना खाने के बाद जब वे ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए तभी लिफ्ट का तार टूट गया। यह भी पढ़ें- बिना संयुक्त रोटेशन के गमन पत्र के यात्रा पर जा रही बसें लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरी। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.