फरीदाबाद, फरवरी 13 -- पलवल, संवाददाता। पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। दिल्ली क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आई-10 कार और देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपियों पर कई राज्यों में करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी मनोज वर्मा ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राहगीरों को वाहन में बैठाकर भरोसा जीतते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट करते और नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इस तरह की कई घटनाएं थाना कैंप और सदर पलवल क्षेत्र में सामने आई थीं, जिन पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। मामलों की गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.