सीतापुर, अप्रैल 9 -- Sitapur News: सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने लखनऊ के चिनहट इलाके से लिफ्ट देने के बहाने फार्मासिस्ट को अगवा किया था। बदमाशों ने फार्मासिस्ट का अपहरण कर उनके मोबाइल से 1.50 लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए थे। इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार से भी पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बदमाशों ने फार्मासिस्ट का अपहरण करने के बाद उनका हाथ- पैर और आंख पर पट्टी बांध दी थी। पुलिस को आरोपियों के सीतापुर पहुंचने की सूचना मिली तो एसओजी टीम और सीतापुर पुलिस ने जाल बिछाकर गुरुवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। यह भी पढ़ें- कानपुर का रठि गांव बना 'जामताड़ा', 12वीं फेल लड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.