दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे लिफ्ट में मंगलवार को 60 वर्षीया महिला ऊपर से नीचे आने के क्रम में फंस गई। काफी देर बाद महिला को जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने लिफ्ट के गेट को कुल्हाड़ी आदि से काटकर बाहर निकाला। बेगूसराय जिले के छतौना निवासी इंदु शेखर सिंह की धर्मपत्नी भारती कुमारी को लिफ्ट से सकुशल निकालने के बाद उन्हें घर के लिए रवाना किया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन व आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा ने बताया कि जानकारी मिलते ही दोनों सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने लिफ्ट के फाटक को तोड़कर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। वह पूरी तरह सामान्य थी। बता दें कि विगत चार माह के अंदर जंक्शन की इस लिफ्ट में यात्रियों के फंसने की यह तीसरी घटना हुई है। विगत दुर्गा पूजा में रात 1:30 बजे विभिन्न स्थानों के नौ नवयुवक फंस...