गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को गोरखपुर जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और नौ पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद यात्री सुविधाओं कैब-वे, पे एंड यूज प्रसाधन, पेय जल एवं पार्सल कार्यालय को देखा। अपर महाप्रबन्धक ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर एवं ड्रेनेज की साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक और नौ पर लिफ्ट, एस्केलेटर को निरन्तर चालू रखने तथा किसी भी यात्री सुविधा में कमी आने पर तत्काल उसे अटेंड करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने रनिंग रूम के सौन्दर्...