गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गोरखपुर मंडल में कार्यरत समूह-ग लिपिक संवर्गीय सहायकों की लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई है। प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में मण्डलीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि सहायकों का स्थायीकरण, समय पर पदोन्नति, एसीपी स्वीकृति, जीपीएफ नंबर आवंटन, चिकित्सा भुगतान और अवकाश स्वीकृति जैसे कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। संगठन ने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर लंबित मामलों का निस्तारण करने और कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.