लिपिक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठगे
बागपत, जून 15 -- बागपत। रामपुर में जल निगम में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिसाना गांव निवासी युवक से 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने बागपत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। सिसाना गांव के नितिन ने बताया कि जून 2025 में उसकी मुलाकात सतेंद्र निवासी क्यामपुर से हुई थी। सतेंद्र ने रामपुर में जल निगम कार्यालय में लिपिक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उससे तीन लाख रुपये मांगे। जिसके बाद उसने तीन किस्तों में रुपये देने की बात कही। आरोप लगाया कि 19 जून को सतेंद्र ने बागपत बुलाकर एक लाख रुपये लिए और फिर एक माह बाद नियुक्ति पत्र मिलने की बात कही। इसी बीच आरोपियों ने 80 हजार रुपये ओर लिए। आरोप लगाया कि तनिश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.