लिपिक को मुख्यालय से कारण बताओ नोटिस
जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- एमजीएम अस्पताल के लिपिक जयराम महतो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने जारी किया है। उन्होंने जारी पत्र में कहा कि एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक द्वारा उन्हें सूचित किया गया है कि जयराम महतो अपने कार्यों का निर्वहन सही ढंग से न कर आरोप-प्रत्यारोप कार्य में लगे रहते हैं एवं दूसरे कर्मियों के कार्यों में भी अनावश्यक दखल देते रहते हैं। इनको कोई भी कार्य करने के लिए कहने पर खुद को सीनियर कहकर काम को नजरअंदाज करते हैं। उनके कार्यों के विरुद्ध लगातार शिकायत प्राप्त होती रहती है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कहीं अन्य संस्थान में करने का अनुरोध किया गया है।
कारण बताओ नोटिस निदेशक प्रमुख ने अधीक्षक के पत्र के आधार पर जयराम महतो से स्पष्टीकरण 7 दिन में मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.