कुशीनगर, अप्रैल 11 -- कुशीनगर। निजी अस्पतालों के पंजीकरण में गड़बड़ी की शिकायतों को एडी हेल्थ के संज्ञान में लाए जाने के बाद सीएमओ कार्यालय के संबंधित लिपिक को उस पटल से हटा दिया गया है। उस लिपिक की जगह नए व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बारे में कोई शिकायत नहीं थी।सीएमओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक कादिर हाशमी के बारे में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कुछ दिन पहले एडी हेल्थ से मिलकर शिकायत की थी। उन पर अस्पतालों के पंजीकरण में मानकों का ध्यान न रखने सहित कई आरोप थे। एडी हेल्थ गोरखपुर के निर्देश पर सीएमओ ने उस लिपिक को पटल से हटा दिया है। उसकी जगह मोहित गोंड को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि जिले के कई निजी अस्पतालों में कुछ ही महीनों के भीतर कई मरीजों की मौत हुई। मरीजों की मौत के बाद जांच हुई तो कई अस्पताल बिना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.