प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना के साथ सोमवार को जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय और शिवसत स्थित 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान विनियमित क्षेत्र कार्यालय में लिपिक अनुपस्थित देख उनका पारा चढ़ गया। कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ अगले दिन उसे डीएम कार्यालय में तलब किया है। उक्त संयुक्त निरीक्षण की शुरुआत जिला पुस्तकालय से हुई। जहां डीएम ने अध्ययनरत अभ्यर्थियों से बात की तो पता चला कि पुस्तकालय में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इसके लिए उन्होंने पुस्तकालय विस्तार योजना के तहत पुस्तकालय भवन के ऊपर एवं बगल की खाली भूमि पर अतिरिक्त अध्ययन कक्षों का निर्माण एक हफ्ते के भीतर शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्...