बांदा, जून 14 -- नरैनी। संवाददाता लंबे समय से आपूर्ति कार्यालय में पदस्थ लिपिक को हटाए जाने को लेकर कोटेदारो ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कोटेदारो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। ब्लाक परिसर स्थित प्रांगण में एकत्र हुए कोटेदारो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर बताया कि जनपद के विभिन्न तहसीलों में मौजूद आपूर्ति कार्यालय में बीते सात वर्षों से लिपिक तैनात है, जो कि शासनादेश के गाइड लाइन के विपरीत है। साथ ही बताया कि सभी कार्यालयों में ऑपरेटर की जगहों में प्राइवेट लोगो की तैनाती है।जो पूरी तरह भ्रष्टाचार में लगे रहते है।उचित दर विक्रेताओं सहित फरियादियों से अवैध वसूली का कार्य करते है। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण के विरोध में लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन बताया कि कार्यालय में तैनात प्राइवेट कर्मी राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लोगो से अवैध धन की उगाई कर...