प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। विजिलेंस विभाग ने नगर निगम के लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की है। जांच के सिलसिले में विजिलेंस की टीम दो बार नगर निगम आ चुकी। एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सोमवार को भी विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम नगर निगम आई और अफसरों से मुलाकात की। टीम ने नगर आयुक्त साईं तेजा के कार्यालय में एक नोटिस दिया है। विजिलेंस की टीम ने नगर आयुक्त से नगर निगम के लीडर रोड स्थित कर्मशाला में तैनात लिपिक के वेतन का ब्योरा मांगा है। लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की विजिलेंस में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ही विजिलेंस ने लिपिक के खिलाफ ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। इससे पहले भी विजिलेंस की टीम ने नोटिस देकर नगर निगम प्रशासन से लिपिक के वेतन से संबंधित जानकारी मांगी थी। नगर निगम ने पहले नोटिस का संज्ञान...