लिपिकों ने मांगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों की तरह शिक्षणेत्तर कर्मियों (लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों) को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से भेजा।मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंत्री शिव मोहन सिंह और संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार ने आउटसोर्स पर्सन (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों) की सेवा-सुरक्षा सुरक्षित करने, सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों की तरह अर्जित अवकाश का नकदीकरण करने, कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति होने पर उच्चीकृत ग्रेड पे देने, हाईस्कूल के लिपिक को इंटरमीडिएट के प्रधान लिपिक का वेतनमान देने आदि की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.