प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 5 -- UP News: यूपी समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिलने वाली स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे करीब 18 हजार गरीब छात्रों की परेशानी सालभर बाद भी खत्म नहीं हुई है। छात्रवृत्ति के आवेदन फॉर्वर्ड करने में लिपिकों से हुई छोटी-छोटी गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा। इसके चलते पिछले वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति अटक गई। इस वित्तीय वर्ष के चार महीने बीत जाने के बाद अब नए सिरे से काम शुरू करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षण संस्थानों की ओर से स्कॉरशिफ के आवेदन फॉर्वर्ड करने के दौरान कई स्तर पर गलतियां हुईं। समय रहते इन गलतियों को ठीक नहीं किया जा सका, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका। छात्र लगातार विभाग और शिक्षण संस्थानों के चक्कर लगाते रहे। पहले विभागों ने अपनी गलती ...