जमशेदपुर, जुलाई 4 -- झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने राज्य के सरकारी स्कूलों और क्षेत्रीय कार्यालयों में लंबे समय से जमे लिपिकों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद की ओर से जारी इस आधिकारिक पत्र के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत कार्यरत ऐसे सभी लिपिकों का तबादला अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जो सीधे तौर पर वित्तीय कार्यों से जुड़े हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कोषागार के माध्यम से वेतन मद में होने वाली अवैध निकासी और वित्तीय अनियमितताओं को पूरी तरह से रोकना है। निदेशालय को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक जमे रहने के कारण लिपिकों के स्तर पर प्रशासनिक और वित्तीय गड़बड़ियां पनप रही हैं। विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के तहत...