वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बनारस लिट् फेस्ट के चौथे संस्करण की आखिरी शाम अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और· गायक पीयूष मिश्रा के नाम रही। उन्होंने बातचीत वाले अंदाज में अपने चर्चित गीतों की शृंखला पेश की। पीयूष मिश्रा की प्रस्तुति के दौरान समूचा आयोजन स्थल खचाखच भरा था। शाम ढलते ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा लेकिन पीयूष को सुनने के लिए सर्द रात में भी हजारों लोग खुले आकाश के नीचे बैठे रहे। पीयूष ने शुरुआत अपने बहुत पुराने गीत से की। यह गीत उस दौर का था जब टीवी के नाम पर सिर्फ दूरदर्शन हुआ करता था। 'थोड़ा नजारा चटपट बातें, यही कहानी आते जाते' गीत गातें समय प्रतीत हुआ मानो पीयूष संगीतमय कहानी सुना रहे हैं। हारमोनियम लेकर मंच पर खड़े पीयूष ने दोनों हाथ उठाए और दोनों की उंगलियों को एक दूसरे में सटा-सटा कर संवाद की भांति गीत के बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.