वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। लिट् फेस्ट के सुर प्रवाह मंच पर शनिवार की शाम फैशन की दुनिया के सितारों ने भी चमक बिखेरी। दिल्ली से आए एक दर्जन से अधिक पुरुष और महिला मॉडलों ने भारतीय और पाश्चात्य वस्त्रों का प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले फैशन शो की शुरुआत भारतीय परिधानों के प्रदर्शन से हुई। पुरुषों ने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा को नए-नए लुक में पेश किए। युवतियों ने साड़ी पहनने के अलग-अलग अंदाज से दर्शक दीर्घा में मौजूद युवतियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। पाश्चात्य वस्त्रों की शृंखला में रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर पार्टी में पहने जाने वाले परिधानों तक की विस्तृत शृंखला पेश की गई। फैशन शो का निर्देशन हेमंत कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...