पटना, मार्च 22 -- Anil Agrawal greeting on Bihar Divas: आज बिहार दिवस है। राज्य अपनी स्थापना की 115वीं वर्षगांठ मना रहा है। राजधानी पटना समेत सभी जिलों के मुख्यालय तीन दिनों तक रंगा रंग आयोजनों से सराबोर रहेंगे। उद्योग जगत में देश लंदन तक धूम मचाने वाले मेटल किंग के नाम से विख्यात उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने से बिहार वासियों को भावुक शुभकामना दी है। पटना में जन्में वेदान्ता ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अनिल अग्रवाल दुनिया के जाने माने उद्यमी हैं। बिहार में बिताए 15-20 सालों को याद करते हुए अनिल अग्रवाल ने बिहार में रोजगार सृजन और महिलाओं को सबल बनाने के उद्येश्य से निवेश करने की इच्छा जताई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने बिहार वासियों के नाम पोस्ट में कहा है कि हम बिहारी सबसे भारी हैं। कहा है कि कहीं भी रहूँ, मेरे अंदर एक बिहार हमेशा मे...