लिट्टी चोखा की दुकान चलाने वाले के पुत्र को तीसरा स्थान
बक्सर, मार्च 24 -- युवा के लिए ----- ब्रह्मपुर। नगर पंचायत के बी.एन. हाई स्कूल के छात्र अनुराग गुप्ता ने भी इंटर की परीक्षा में अपनी मेधा का परिचय दिया है। सुनील कुमार व बबीता देवी के पुत्र अनुराग गुप्ता ने विज्ञान संकाय में 91.40 प्रतिशत यानि 457 अंक अर्जित कर जिले की टॉप सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मात्र एक अंक से वह जिले के दोनों सेकंड टॉपर से पीछे रह गया। अनुराग गुप्ता के पिता सुनील कुमार की शिव मंदिर के पास लिट्टी चोखा की दुकान है। माता बबीता देवी गृहणी है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण जी पाल ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में मेधावी था। मैट्रिक की परीक्षा में भी उसका अच्छा अंक आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.