पाकुड़, मार्च 27 -- लिट्टीपाड़ा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक परिसर के बजरंगबली मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और संकटमोचन हनुमान के जयकारों के बीच पारंपरिक रूप से ध्वजारोहण किया। केसरिया ध्वज लहराते ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। ​वहीं ग्रामीणों ने अपने सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास क...