पाकुड़, मार्च 5 -- प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया। प्रातः से बच्चों की टोली ने पिचकारी में रंग भर कर एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं राहगीरों को भी बच्चों ने बड़े प्रेम से रंग डाला। जबकि दोपहर होते ही युवकों का झुंड अपने मस्ती से झूमते-गाते अपने दोस्तों को रंग डाला और गले मिलकर एक-दूसरे को होली का शुभकामनाएं दी। वहीं शाम ढलते ही अबीर-गुलाल लेकर बच्चे हो या युवक व महिलाएं घर-घर जाकर वृद्धों के पैरों में अबीर डाल कर आशीर्वाद लिया। उधर थाना परिसर में पुलिस जवान ने भी ग्रामीणों के संग जमकर फगुआ का रंग खेला और ग्रामीणों के संग फगुआ के गीत में झूमे। जबकि सिमलोंग ओपी में पुलिस जवान एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती में झूमते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.