पाकुड़, मार्च 11 -- प्रखंड के सभागार भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख मारांग बीटी बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना सभी विभागों की प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को अवगत कराया। पेयज...