पाकुड़, फरवरी 16 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। आस्था का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ब्लॉक मंदिर परिसर, थाना मंदिर परिसर और बजरंगबली मंदिर परिसर पूरी तरह से शिवमय नजर आए। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसी उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने महादेव को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और चंदन अर्पित किया। मंदिरों में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.