पाकुड़, जून 13 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजनकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला एवं पुरुष आम उत्पादक किसानों ने भाग लिया तथा अपने-अपने उत्पादित विभिन्न किस्म के आमों को आकर्षक स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण किसानों की आय वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आम बागवानी किसानों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराती है तथा ऐसे मेले किसानो...