पाकुड़, मई 2 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत अंतर्गत हेटबंधा व कुमरभांजा में बूथ संख्या 35 व 36 में शनिवार को बूथ कमिटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू व युवा नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि किसी भी चुनाव की पहली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है। आप बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे। आप एसआईआर व जनगणना में लोगों की मदद बूथ स्तर पर करें ताकि हमारे लोगों का नाम कटने से बचे। साथ ही लोगों का भरोसा झामुमो के प्रति बढ़ता रहे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, जावेद आलम, सोनाराम किस्कू, रूपलाल हेंब्रम, मनोज मुर्मू, बिशन हेंब्रम, सुशील हांसदा, सबस्टिन हेंब्रम तथा हेटबंधा गांव ...